Share Market Se Paise kaise kamaye
सुबह पैसा लगाएं, शाम तक हो सकती है कमाई
आम तौर पर लोगों के मन में धारणा है कि पैसा कमाने में काफी समय लगता है। हालांकि शेयर बाजार में कम समय में कमाई का भी एक ऑप्शन है। इसमें सुबह पैसा लगाकर शाम तक कमाई की जा सकती है। इसे डे-ट्रेडिंग कहा जाता है, जिसमें लोग कम पैसे से भी इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं। इस ट्रेडिंग में शेयर की कीमत का 20 से 30 फीसदी सुबह निवेशक को लगाना पड़ता है और शाम तक प्राफिट के साथ पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि इसमें नुकसान की गुंजाइश भी बनी रहती हैं।
क्या है डे-ट्रेडिंग
शेयर बाजार में दिनभर शेयरों का कारोबार होता रहता है। एक ही शेयर दिनभर में कई बार बेचा और खरीदा जाता है। अगर किसी शेयर को दिन में खरीद कर उसी दिन बेच दिया जाए तो इसे डे-ट्रेडिंग कहते हैं। इस खरीद और बिक्री के बीच का अंतर मुनाफा कहा जाता है।
कैसे शुरू कर सकते हैं डे-ट्रेडिंग
अगर शेयर बाजार में डे-ट्रेडिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले कुछ तैयारी करनी होगी। सबसे पहले एक अच्छी शेयर ब्रोकिंग कंपनी चुनें, जहां आपको डीमैट अकाउंट और एक ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाना होता है। इस अकाउंट में आप या तो ब्रोकर को फोन पर ऑर्डर देकर शेयर का कारोबार कर सकते हैं या ऑनलाइन भी ऐसा किया जा सकता है।
कितने पैसों की पड़ती है जरूरत
इंट्रा डे में आप किसी शेयर में कितनी भी रकम लगा सकते हें. शेयर बाजार में नियम है कि जिस दिन शेयर खरीदा जाता है, उस दिन पूरा पैसा नहीं देना होता है. नियम के तहत जिस दिन शेयर खरीदा जाता है, उसके 2 ट्रेडिंग दिनों के बाद पूरा भुगतान करना होता है. फिर भी आपको शेयर के भाव का शुरू में 30 फीसदी रकम निवेश करना होता है.
शेयर में दिन भर में ऊपर और नीचे के भाव में 9 रुपए उतर चढ़ाव रहा। अगर निवेशक को 2 से 5 रुपए का भी फायदा मिलता है तो 1000 शेयर की खरीद पर 2000 से 5000 रुपए का प्रॉफिट कमाया जा सकता था। इस ट्रेड में अगर प्रति शेयर 50 रुपए का मार्जिन मनी देना होता तो कुल मिलाकर 50 हजार रुपए का औसतन निवेश होता, जिस पर 2 से 5 हजार रुपए का शाम तक मुनाफा कमाया जा सकता था।
DEMAT अकाउंट कहाँ और कैसे ओपन किया जाता है
1. aliceblueonline
2. samco
DEMAT ACCOUNT खोलने के लिए आवश्यक DOCUMENTS
आपने अपना बैंक अकाउंट खोलने के लिए बैंक अकाउंट ओपनिंग फॉर्म के साथ साथ जो भी डॉक्यूमेंट बैंक को दिया होगा, वही डॉक्यूमेंट आपको DEMAT अकाउंट के लिए भी देना होता है,
DEMAT अकाउंट ओपन करने के लिए डॉक्यूमेंट की लिस्ट
1.फोटो
2.पैन कार्ड
3.आधार कार्ड
पैन कार्ड और अब आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है,

No comments:
Post a Comment